Saturday 28 July 2018

Periodontitis (पायरिया) Treatment In Ayurveda

दाँतो में होने वाली एक गंभीर बीमारी है पायरिया जिसे Periodontitis Disease भी कहा जाता है। इसमे मसूड़ो में सूजन ऒर इन्फेक्शन होने लगता है।

यह बीमारी जब होती है तब दाँतो ओर मसूड़ो को अच्छे से देखभाल नही करते है। सही देखभाल के अभाव में दाँतो में Plaque जमने लगता है जिससे दाँतो को सहारा देने वाली हड्डियों ओर connective tissue कमजोर होने लगते है जिससे दाँतो के टूटने की स्थिति हो जाती है।

पायरिया रोग के होने से मुंह मे बदबू आने लगती है यह रोग उन लोगो के ज्यादा होता है जो लोग मीठा अधिक खाते है। हम आपको इस बीमारी के कारण,लक्षण ओर आयुर्वेदिक उपचार बता रहे है।

  • पायरिया (Periodontitis) के कारण
  • दाँतो को साफ ना रखना
  • मीठा ज्यादा खाना
  • अनुवांशिक कारण
  • मसूड़ो की बीमारी (Gingivitis)
  • विटामिन सी की कमी
  • तम्बाकू उत्पादों अधिक सेवन
  • पेट की बीमारी का होना आदि।
  • पायरिया (Periodontitis) के लक्षण
  • मसूड़ो से रक्त व मवाद का आना
  • मसूड़ो में सूजन
  • सांसो में बदबू आना
  • दाँतो का हिलना या गिरना
  • दाँतो का रंग पीला हो जाना आदि।
  • पायरिया (Periodontitis) का आयुर्वेदिक उपचार
  • माजूफल: आयुर्वेद में माजूफल का अधिक उपयोग है माजूफल के चूर्ण को रोज सुबह शाम मंजन के रुप मे उपयोग करने पर पायरिया को दूर किया जा सकता है।
  • तुलसी: तुलसी का पौधा आसानी से उपलब्ध हो जाता है इस पौधे की पत्तियों को लेके सूखा ले, सुख जाने पर इनका चूर्ण बना लेवे इस चूर्ण में सरसों का तेल मिलाकर रोज मंजन करे जिससे पायरिया रोग में आराम मिलता है।
  • अमरूद: विटामिन सी की कमी के कारण भी पायरिया होता है ओर अमरूद विटामिन सी का अच्छा स्रोत है कच्चे अमरूद में नमक मिलाकर खाने से भी पायरिया की रोकथाम की जा सकती है।
  • शहद: शहद सभी घरों में उपलब्ध हो जाता है रोज शहद को दाँतो ओर मसूड़ो पर मलने से पायरिया के साथ साथ दाँतो से सम्बंधित अन्य रोग भी दूर हो जाते है।
  • नीम: नीम कई बीमारी को दूर करता है नीम की पत्तियों को पानी मे उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से पायरिया में आराम मिलता है तथा नीम की दातुन करने से इस रोग में फायदा होता है।
  • सरसो का तेल: सरसो के तेल में चुटकी भर नमक मिलकार दाँतो पर मलने से पायरिया रोग में फायदा होता है 
  • लोंग: लोंग दाँतो के रोग के लिए बहुत उपयोगी होती है इसके तेल की कुछ बूंदे एक गिलास पानी मे डाल कर कुल्ला करने से मुंह की बदबू, दाँतो के अन्य रोग तथा पायरिया में आराम मिलता है।
  • हरीतकी: हरीतकी का चूर्ण दाँतो ओर मसूड़ो को द्रढ बनाने के लिए फायदेमंद होता होता इसके साथ इसके चूर्ण का मंजन करने से पायरिया रोग नष्ट हो जाता है।

2 comments:

नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...