Tuesday 26 November 2019

Snoring (खर्राटे) Treatment in Ayurveda

  • खर्राटे ( Snoring)
खर्राटे लेने की समस्या आजकल इतनी सामान्य हो गई हैैं की लोगो ने इसे बीमारी मानना ही छोड़ दिया हैं। रात को सोते समय खर्राटे आना एक गंभीर समस्या हैं। खर्राटे लेने वाले को भलेे ही कुछ पता ना चले, लेकिन इससे आस पास में रहने वालों की नींद खराब होती हैं यह एक ऐसी समस्या है जो आपसे ज्यादा दूसरों को परेशान करती हैं। अगले दिन जब कोई आपके खर्राटों के बारे में टोकता है, तो यह वाकई में काफी शर्मिंदा भरा होता हैं। खर्राटो को लेकर ऐसा माना जाता हैं कि जब गले का पिछला हिस्सा जब संकरा हो जाता हैं और ऑक्सीजन उस रास्ते से होकर जाती हैं तब आसपास के टिश्यू वाइब्रेट करने लगतेे है। इसी वजह से खर्राटे आते हैं। तो
आज हम आपको खर्राटो से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे।

  • खर्राटो (Snoring) का कारण 
  • नाक की हड्डी का टेड़ा हो जाना।
  • नाक में मांस का बढ़ जाना।
  • मोटापा- वजन बढ़ जाने से भी खर्राटें आने लगते है, जब किसी का वजन बढ़ता है तब उसके गले का मांस लटकने लगता हैं। लेटते समय इस अतिरिक्त मांस के कारण सांस की नली दब जाती हैं और सांस लेने में दिक्कत आने लगती हैं। इसी वजह से खर्राटे आने लगते है।
  • कई लोगो की जीभ की मोटाई बढ़ जाने के कारण भी खर्राटे आने लगते है।
  • खर्राटो (Snoring) का लक्षण
  • सोते सोते सांस ना आना और हड़बड़ा के उठ जाना।
  • तेज आवाज के साथ सांस लेना और छोड़ना।
  • सांस लेने की रफ्तार और समय बढ़ना।
  •  नींद पूरी होने पर भी सारे दिन नींद आना।
  • सारे दिन आलस्य बना रहना।
  • सारे दिन थकान महसूस होना।
  • खर्राटो (Snoring) का घरलू उपचार
  • जैतून- जैतून के तेल में सुजनरोधी गुण पाये जाते हैं साथ ही इस तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले इस तेल का सेवन शहद के साथ करने से खर्राटो में फायदा होता हैं।
  • हल्दी- यह एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक से भरपूर होती हैं। हल्दी नाक की झिल्ली की सूजन को कम करती है साथ ही खर्राटो को भी कम करने में मदद करती हैं। गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिला के सोने से पहले पिये, इस उपाय को रोजाना करने से खर्राटो की समस्या दूर हो जाएगी।
  • पुदीना- एक गिलास पानी मे 2 बूंद पुदीने के तेल की डाले ओर सोने से पहले इस मिश्रण से गरारे करें, लेकिन इस मिश्रण को निगलना नही हैं। इस प्रक्रिया को रोज करने से आपको खर्राटो में अच्छा परिणाम मिल जाएगा। 
  • इलायची- इसमे एंटीऑक्सीडेंट और एन्टी इंफ्लामेटरी गुण पाये जाते हैं। रात को एक गिलास पानी मे इलायची को उबाले और हल्का गुनगुना होने पर इसे पिये। ऐसा करने पर खर्राटो  की समस्या दूर हो जाती हैं।
  • खर्राटे दूर करने के लिए निम्न बातो का ध्यान रखें। 
  • वजन कम करें।
  • पीठ के बल सोने के बजाय करवट लेके सोएं।
  • सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा करके सोएं, इससे जीभ ओर सांस की नली में रुकावट नही आएगी।
  • गले की रेग्युलर एक्सरसाइज करें।
  • रात के समय हल्का भोजन करें।
  • योग - सभी प्रकार के रोगो मे योग प्राक्रतिक चिकित्सा के रूप मे काम करते है। घरेलू उपचार ले साथ- साथ योग भी खर्राटो में उपयोगी होता हैं। योग जैसे- अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सिंंहासन,भ्रामरी आदि। सभी योग, योग गुुुुरु की सलाह से करेें।

Monday 30 September 2019

Unwanted hair ( Hirsutism ) Treatment In Ayurveda

  • Unwanted Hair ( Hirsutism ) 
अनचाहे बालों की वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती कम हो सकती हैं। यह समस्या महिलाओं के साथ पुरूषों को भी होती हैं। पुरुषो को होना ये आम बात हैं। लेकिन महिलाओं को इन अनचाहे बालों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता हैं।
ये अनचाहे बाल चेहरे की सुंदरता को कम कर देते है इसलिए इन बालों को हटाने का भरपूर प्रयास करते है लेकिन यह दुबारा आ जाते हैं। आयुर्वेद की मदद से अनचाहे बालों से निजात मिल सकता हैं, साथ ही आपके चेहरे की सुन्दरता को भी बढ़ाएगा तथा किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नही होता हैं।

  • Unwanted hair ( Hirsutism) होने के कारण व लक्षण
  • PCOS ( Polycystic Ovary Syndrome) - यह Unwanted hair ( Hirsutism ) का सामान्य कारण हैं।
  • Testosterone  सहित Androgen से अधिक सामान्य स्तर के कारण महिलाओं के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से में अनचाहे बाल आने लगते हैं। 
  • अनुवांशिकता - यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है, अगर आपकी माँ, बहन, या किसी अन्य महिला रिश्तेदार के अनचाहे बालों में वृद्धि हो तो आपके भी होने की संभावना अधिक होती हैं।
  • मोटापा (obecity)
  • Unwanted Hair ( Hirsutism ) का आयुर्वेदिक उपचार 
  • हरताल 10 ग्राम, मैनसिल 10 ग्राम, बुझा चुना 10 ग्राम को निम्बू के रस (30- 50 ml) में मिला धूप में सुखा लें उसके बाद उसे अच्छे से घोट कर महीन चूर्ण कर ले और उसे किसी प्लास्टिक या कांच की शीशी में भर कर रख लें। 
  • जब भी आपको उपयोग करना हो तब इस चूर्ण को लेवे ओर इसमे गुलाब जल मिला कर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाए ।
  • जब यह अच्छे से सुख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो लें, यह प्रकिया एक सप्ताह में 3 बार करें । इससे अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा। 
  • कैक्टस (नागफनी) के दूध का उपयोग अनचाहे बालों को हटाने में किया जाता हैं। वैक्सीन के द्वारा अनचाहे बालों को जड़ो से निकलने पर उस जगह नागफनी के दूध लगाना चाहिए। दूध लगाते समय आंखों और मुँह को बचा के रखें।
  • Unwanted Hair ( Hirsutism ) का घरेलू उपचार
  • कच्चे पपीते को छील कर छोटे-छोटे टुकड़े करने के बाद इनको पीसकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर जहाँ बाल हैं वहाँ लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक मालिश करे। चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में 2 बार कर सकते हो जिससे अनचाहे बालों से निजात मिलेगा साथ ही चेहरे की सुंदरता बढ़ेगी।
  • संतरे और निम्बू के छिलके को धूप में सुखा कर इसका चूर्ण बना ले और इसमें जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक मालिश करें। यह भी अनचाहे बालों को हटाने में मदद करेगा। 
  •  प्याज और तुलसी के पत्तो का पेस्ट बनाकर अनचाहे बालों पर लगायें। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे, उसके बाद पानी से धो लें। इससे भी अनचाहे बालों से निजात मिलेगा।

नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...