Thursday 26 July 2018

Sciatica (गृध्रसी) Treatment In Ayurveda

  • Sciatica (गृध्रसी) 
साइटिका जिसे आयुर्वेद में गृध्रसी के नाम से भी जाना जाता है। इसका दर्द असहनीय होता है।

इसमे कूल्हों,पैरो की जांघो में सुई चुभने जैसा तेज दर्द होता है। सियाटिका नर्व रीढ़ से निकलने वाली स्पाइनल नर्व से मिलकर बनती है। यह पैरो को मांसपेसियों को  नियंत्रित करती है, यह पैरो दर्द, कम्पन, तापमान आदि को स्पाइनल कॉर्ड तक पहुँचती है।

सियाटिका का दर्द पूरे दिन के कार्यो को बाधित करता है  यह दर्द कमर से होता हुआ नीचे पैरो तक जाता है। इसे जानने के लिए इस रोग से पीड़ित व्यक्ति से मिलकर इसकी परेशानी को जान सकते है। इस रोग के आयुर्वेदिक उपचार बताएंगे जिससे आप इसके दर्द से छुटकारा पा सकते है।


Sciatica Pain Area


  • Sciatica(गृध्रसी) के लक्षण
  • कमर में दर्द रहना
  • एक पैर में पंजे तक दर्द रहना
  • पंजे में कमजोरी आना
  • एक पैर की अंगुलियों ओर अंगूठे का सुन्न होना
  • पेशाब करने में तकलीफ होना
  • Sciatica ( गृध्रसी) के कारण
  • स्लीप डिस्क के कारण दबाव
  • साइटिका नर्व पर दबाव
  • स्पाइनल केनाल का सिकुड़ना
  • हर्नियेटेड डिस्क (herniated disc) पर दबाव
  • Sciatica (गृध्रसी) के आयुर्वेदिक उपचार
  • गुग्गुलु: यह पेड़ से प्राप्त लार होती है जो कई बीमारियों के इलाज से साथ साइटिका के दर्द के लिए भी लाभदायक होती है। इसमे उपस्थित गुण दर्द और सूजन को कम करते है ओर साथ ही तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनने में भी मदद करते है जिससे साइटिका के दर्द को कम करने में भी मदद मिलती हैं।
  • पारिजात: पारिजात की पत्तियों का काढ़ा तैयार कर नियमित रूप से रोज सेवन करने से भी साइटिका के दर्द में राहत मिलती है। ( चिकित्सक से परामर्श जरूर लेवे) 
  • मेथी: साइटिका के दर्द से आराम दिलाने के लिए मेथी के दाने बहुत ही फायदेमंद होते है। सुबह सुबह मेथी के दानो को पानी के साथ लेने से साइटिका के दर्द में आराम मिलता है।
  • लहसुन: यह साइटिका के दर्द से निजात दिलाने के लिए बहतरीन उपाय है। हर सुबह 3 से 4 कच्चे लहसुन की कली को चबा के खाने से दर्द में आराम मिलता है।

  • जायफल: जायफल को बारीक पीसकर उसका पाउडर बना ले उसके बाद इसे तिल के तेल में अच्छे से पकाये,पकने के बाद हल्का ठंडा होने पर दर्द वाले स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।
  • योग: साइटिका में योग बहुत जरूरी होता है इससे शरीर मजबूत बनता है साथ हमारा प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत बनता है जिससे साइटिका नर्व भी मजबूत बन जाती और इसके दर्द में फायदा मिलता है।
  • बेड रेस्ट: साइटिका के रोगी को ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए भारी सामान नही उठाये तथा झुक कर काम ना करे। इससे भी काफी हद तक दर्द से निजात पाया जा सकता है।


2 comments:

नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...