Tuesday 26 November 2019

Snoring (खर्राटे) Treatment in Ayurveda

  • खर्राटे ( Snoring)
खर्राटे लेने की समस्या आजकल इतनी सामान्य हो गई हैैं की लोगो ने इसे बीमारी मानना ही छोड़ दिया हैं। रात को सोते समय खर्राटे आना एक गंभीर समस्या हैं। खर्राटे लेने वाले को भलेे ही कुछ पता ना चले, लेकिन इससे आस पास में रहने वालों की नींद खराब होती हैं यह एक ऐसी समस्या है जो आपसे ज्यादा दूसरों को परेशान करती हैं। अगले दिन जब कोई आपके खर्राटों के बारे में टोकता है, तो यह वाकई में काफी शर्मिंदा भरा होता हैं। खर्राटो को लेकर ऐसा माना जाता हैं कि जब गले का पिछला हिस्सा जब संकरा हो जाता हैं और ऑक्सीजन उस रास्ते से होकर जाती हैं तब आसपास के टिश्यू वाइब्रेट करने लगतेे है। इसी वजह से खर्राटे आते हैं। तो
आज हम आपको खर्राटो से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे।

  • खर्राटो (Snoring) का कारण 
  • नाक की हड्डी का टेड़ा हो जाना।
  • नाक में मांस का बढ़ जाना।
  • मोटापा- वजन बढ़ जाने से भी खर्राटें आने लगते है, जब किसी का वजन बढ़ता है तब उसके गले का मांस लटकने लगता हैं। लेटते समय इस अतिरिक्त मांस के कारण सांस की नली दब जाती हैं और सांस लेने में दिक्कत आने लगती हैं। इसी वजह से खर्राटे आने लगते है।
  • कई लोगो की जीभ की मोटाई बढ़ जाने के कारण भी खर्राटे आने लगते है।
  • खर्राटो (Snoring) का लक्षण
  • सोते सोते सांस ना आना और हड़बड़ा के उठ जाना।
  • तेज आवाज के साथ सांस लेना और छोड़ना।
  • सांस लेने की रफ्तार और समय बढ़ना।
  •  नींद पूरी होने पर भी सारे दिन नींद आना।
  • सारे दिन आलस्य बना रहना।
  • सारे दिन थकान महसूस होना।
  • खर्राटो (Snoring) का घरलू उपचार
  • जैतून- जैतून के तेल में सुजनरोधी गुण पाये जाते हैं साथ ही इस तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले इस तेल का सेवन शहद के साथ करने से खर्राटो में फायदा होता हैं।
  • हल्दी- यह एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक से भरपूर होती हैं। हल्दी नाक की झिल्ली की सूजन को कम करती है साथ ही खर्राटो को भी कम करने में मदद करती हैं। गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिला के सोने से पहले पिये, इस उपाय को रोजाना करने से खर्राटो की समस्या दूर हो जाएगी।
  • पुदीना- एक गिलास पानी मे 2 बूंद पुदीने के तेल की डाले ओर सोने से पहले इस मिश्रण से गरारे करें, लेकिन इस मिश्रण को निगलना नही हैं। इस प्रक्रिया को रोज करने से आपको खर्राटो में अच्छा परिणाम मिल जाएगा। 
  • इलायची- इसमे एंटीऑक्सीडेंट और एन्टी इंफ्लामेटरी गुण पाये जाते हैं। रात को एक गिलास पानी मे इलायची को उबाले और हल्का गुनगुना होने पर इसे पिये। ऐसा करने पर खर्राटो  की समस्या दूर हो जाती हैं।
  • खर्राटे दूर करने के लिए निम्न बातो का ध्यान रखें। 
  • वजन कम करें।
  • पीठ के बल सोने के बजाय करवट लेके सोएं।
  • सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा करके सोएं, इससे जीभ ओर सांस की नली में रुकावट नही आएगी।
  • गले की रेग्युलर एक्सरसाइज करें।
  • रात के समय हल्का भोजन करें।
  • योग - सभी प्रकार के रोगो मे योग प्राक्रतिक चिकित्सा के रूप मे काम करते है। घरेलू उपचार ले साथ- साथ योग भी खर्राटो में उपयोगी होता हैं। योग जैसे- अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सिंंहासन,भ्रामरी आदि। सभी योग, योग गुुुुरु की सलाह से करेें।

नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...