Sunday 8 July 2018

Increase Height Tips

जिस व्यक्ति का "कद" अगर अच्छा हो,तो उस व्यक्ति का व्यक्तित्व निखर जाता है। अच्छी Height के फायदे भी बहुत होते है जैसे-पुलिस ओर सेना में भर्ती के अच्छी कद काठी का होना बहुत जरूरी है। मॉडलिंग में जाने के लिए भी अच्छी Height का जरूरी है। शरीर की height बढ़ने की उम्र लगभग 18 वर्ष होती है 
शरीर के अच्छे विकास ओर अच्छी Height के लिए सही खान पान का होना बहुत जरूरी है। Height बढ़ाने के लिए लोग तरह तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलता।यहाँ हम आपको बताएंगे ऐसे तरीके जिससे आप अपना कद बढ़ा सकते है।

  • Increas Height Tips In Hindi 
  • अगर आप कद बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कैल्शियम युक्त खाना खाना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको दूध और दुग्ध उत्पादों का सेवन करना चाहिए।
  • कद बढ़ाने के लिए ये जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें। लटकना तो जरूरी है ही साथ ही साथ आपको जल्दी लाभ के लिए भुजंगासन करना चाहिए।
  •  पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करे क्योकि पानी का अच्छी तरह से सेवन करने से ये गंदगी को बाहर निकलता है। जिससे रक्त प्रवाह सही ढंग से होता इससे height बढ़ती है।
  • कद बढ़ाने के लिए शरीर को विटामिन डी की बहुत जरूरत होती है। इसके लिए सूर्य की किरणों से अच्छा स्रोत कुछ हो ही नहीं हो सकता। इसके लिए आपको सूर्योदय के समय 20 से 30 मिनट धूप में बिताना चाहिए।
  • अश्वगंधा के जड़ का चूर्ण या पाउडर बना ले और बराबर मात्रा में चीनी का भी चूर्ण बना ले और दूध के साथ दो चम्मच ले। (इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)
  • कद बढ़ाने के लिए आप आंवले का सेवन करें। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के विकास और हाइट बढ़ाने में मदद करता है।
  • कद बढ़ाने के लिए ग्रोथ हार्मोन का बढ़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको थोड़े- थोड़े अंतराल पर खाना खाते रहना चाहिए। आप को दिन में 5 से 6 बार खाना खाना चाहिए।
  • कभी भी झुककर बैठना या चलना नहीं चाहिए। इससे आपकी लंबाई कम लगती है। हमेशा सीधा होकर चलें।

No comments:

Post a Comment

नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...