Tuesday 21 August 2018

Common Cold (जुखाम) Treatment In Ayurveda

  • Common Cold (जुखाम)
Common Cold जिसे नजला नाम से भी जाना जाता है।यह सबसे ज्यादा होने वाले संक्रामक रोगों में से एक है।जुखाम वायरस (विषाणु) द्वारा फैलने वाला संक्रमण होता है, जो हमारी स्वसन क्रिया के आगे वाले हिस्से को प्रभावित करता है।

जुखाम की कोई स्थायी चिकित्सा नही है। यह रोग 4 से 5 दिनों में स्वतः ही ठीक हो जाता है। लेकिन अक्सर जुखाम को साधारण समझकर ध्यान नही दिया जाता जिसके गंभीर परिणाम हो जाते हैं जैसे- निमोनिया, सायनोसाइटिस आदि बीमारियों का भी कारण बन जाता है।

जुखाम होने पर लोगो के सिर व शरीर मे दर्द ओर भारीपन महसूस होता है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जुखाम से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं, लेकिन इससे पहले हम आपको इसके बारे में थोड़ी जानकारी देंगे।
  • Common Cold (जुखाम) के कारण
  • एलर्जी जैसे-धूल, धुंआ, मौसम का बदलाव आदि
  • इम्युनिटी पॉवर का कम होना
  • वायरस ओर बैक्टीरिया का इन्फेक्शन
  • ठंडी चीजों का अधिक सेवन
  • बारिश में ज्यादा भीगना
  • ठंडी से गरम ओर गरम से ठंडी चीजों का सेवन
  • नाक साफ ना करना
  • Common Cold (जुखाम) के लक्षण
  • नाक बहना, नाक का बन्द होना
  • लगातार छींके आना
  • शरीर का टूटना व दर्द होना
  • सिर दर्द होना,सर्दी लगना
  • शरीर का तापमान बढ़ना
  • गले मे खिंच खिंच होना
  • बुखार हो जाना
  • Common Cold (जुखाम) का आयुर्वेदिक उपचार
  • सितोपलादि चूर्ण- सितोपलादि चूर्ण जुखाम के लिये सबसे ज्यादा उपयोगी है। इसके चूर्ण की  1/2 चम्मच दिन में 2 बार शहद के साथ रोज लेने से जुखाम ठीक हो जाता है।
  • लक्ष्मीविलास रस: लक्ष्मीविलास रस की की 1-1 गोली रोज सुबह शाम पानी के साथ लेने से जुखाम में आराम मिलता है।
  • गिलोय: गिलोय का काढ़ा जुखाम में बेहद फायदेमंद होता है इसके काढ़े को रोज सुबह शाम पीने से जुखाम पूर्णतया ठीक हो जाती है।
  • मुलेठी: मुलेठी के चूर्ण को शहद के साथ सुबह शाम लेने से जुखाम के साथ साथ खांसी भी ठीक हो जाती है।
  • Common cold (जुखाम) के घरेलू उपचार
  • जुखाम होने पर भाप लेने से आराम मिलता है पानी मे विक्स डालकर उसे उबाले ओर उसकी भाप लेवे जिससे जुखाम में फायदा होगा।
  • 1 चम्मच निम्बू रस और 2 चम्मच शहद को मिलाकर लेने से गले की खराश के साथ जुखाम में भी आराम मिलेगा।
  • नहाने के बाद सरसो के तेल को उँगली से नाक में लगाने से जुखाम से बचाव होता है।
  • भुने हुये चने को रुमाल में बांधकर सूंघने से जुखाम में आराम मिलता है।
  • तुलसी, अदरक आदि के रस को शहद के साथ लेने से जुखाम में आराम मिलता है।

No comments:

Post a Comment

नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...