Showing posts with label Piles. Show all posts
Showing posts with label Piles. Show all posts

Tuesday, 24 July 2018

Treat Tips For Piles (बवासीर)

आज हम बात करते है piles के बारे में जिसे कई नामो जैसे अर्श,बवासीर, मस्से आदि से भी जाना जाता है।

आजकल की बिगड़ी हुई जीवन शैली ओर फास्ट फूड बढ़ते चलन से piles के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसी व्यक्ति को अगर लम्बे  समय तक कब्ज है तो उसका अंतिम परिणाम piles ही होता है।

बवासीर के कई कारण हो सकते है जैसे वंशानुगत, खान पान में गड़बड़ी, लम्बे समय फक बैठे रहना आदि सुरुआती दिनों में रोगी शर्म के कारण डॉक्टर के पास नही जा पाता और ये समस्या बढ़ती जाती है। हमारी इस पोस्ट के जरिये जानते इस रोग से कैसे बचा जाए और क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए।

  • Piles (बवासीर) के कारण
  • अनियमित जीवन शैली
  • कब्ज का लम्बे समय तक रहना
  • समय पर शौच न करना
  • शौच करते समय ज्यादा जोर लगाना
  • आलस्य, लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना
  • आहार में फाइबर की कमी
  • वंशानुगत
  • अधिक मात्रा में तले, भुने भोजन का सेवन
  • Piles (बवासीर) के लक्षण
  • खुजली व मलाशय में दर्द
  • गुदा के आस पास मस्से होना
  • शौच करते समय रक्त का आना
  • रक्त का थक्का जमना या सूजन आना
  • बार बार शौच जाने के इच्छा होना
  • मल का ना निकलना
  • रक्त की कमी
  • Piles (बवासीर) का उपचार 
  • आहार: पोष्टिक आहार लेना आवश्यक होता है आहार फाइबर युक्त होना चाहिए, फल हरी सब्जियां साबुत अनाज अधिक लेवे। खाने में बीन्स, दाले, मटर आदि का सेवन करे। खाने में सलाद का अधिक उपयोग करे तले हुए ओर मसालेदार भोजन का सेवन कम करे।
  • छाछ: piles के इलाज के लिए छाछ बेहद फायदेमंद होती है रोजाना दोपहर के खाने के बाद 2 गिलास छाछ का सेवन करे इससे बवासीर की समस्या में आराम मिलता है।
  • इसबगोल: मार्केट में यह उपलब्ध है इसको रात में 2 से 3 चम्मच पानी में घोलकर लेने से भी बवासीर में फायदा होता है।
  • त्रिफला चूर्ण: त्रिफला चूर्ण को रात में गुनगुने पानी से लेने पर बवासीर में काफी हद तक सहायता मिलती है।
  • प्याज: प्याज बवासीर के इलाज के लिए काफी फायदेमंद होता है प्याज को दही और छाछ के साथ मिलाकर खाने से बवासीर में फायदा होता है।
  • एलोवेरा: इसे ग्वारपाठा भी कहते है यह कई रोगों को दूर करने के साथ साथ बवासीर में भी आराम देता है।
  • योग: सभी रोगों में आराम से साथ योग बवासीर में भी आराम देता है बवासीर के रोगियों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, मंडूकासन आदि योग करने चाहिए। योग करने से पहले योग गुरु से अच्छे से समझकर योग करना चाहिए।


नारसिंह चूर्ण के बेमिसाल फायदे, पाये शेर जैसी ताकत | शरीर को बनाए वज्र के समान |

  नारसिंह चूर्ण के घटक द्रव्य ओर बनाने की विधि : शतावरी, गोखरू, छिलके निकाले हुए तिल और विदारीकन्द 64 -64 तोले वाराहीकन्द, गिलोय 1-1 स...